India Hate Lab (IHL)

Satya Hindi: भारत में अल्पसंख्यकों के खिलाफ नफरती भाषण 13% बढ़े: अमेरिकी रिसर्च ग्रुप

भारत में मुसलमानों और ईसाइयों जैसे अल्पसंख्यकों के खिलाफ हेट स्पीच यानी नफरती भाषण में 2025 में 13% की बढ़ोतरी हुई है। वाशिंगटन स्थित रिसर्च ग्रुप इंडिया हेट लैब ने अपनी सालाना रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। रिपोर्ट के अनुसार 2025 में कुल 1318 ऐसे मामले दर्ज किए गए जो 2024 के 1165 से ज्यादा है और 2023 के 668 मामले से लगभग दोगुने हैं। औसतन हर दिन 4 ऐसे घटनाएँ हुईं। अधिकतर में मुसलमानों को निशाना बनाया गया।

रिपोर्ट बताती है कि इनमें से 98% मामले मुसलमानों के खिलाफ थे। 308 भाषणों यानी क़रीब 23% मामलों में तो सीधे हिंसा की अपील की गई, जबकि 136 में हथियार उठाने की बात कही गई। हिंसा की अपील में 19% की बढ़ोतरी हुई। सबसे ज्यादा मामले उत्तर प्रदेश में दर्ज हुए, जहाँ 266 घटनाएं हुईं। उसके बाद महाराष्ट्र में 193, मध्य प्रदेश में 172, उत्तराखंड में 155 और दिल्ली में 76 का नंबर आता है। इन राज्यों में से ज्यादातर बीजेपी शासित हैं।

Read More